कोरबा। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के जमनीपाली सेवाकेंद्र द्वारा रामनगर में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत गीता ज्ञान यज्ञ प्रवचन माला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने पर साई मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गईं।
इस अवसर पर रामनगर साई मन्दिर के पुजारी सतानंद महाराज, बीके रुक्मणी दीदी, बी.के बिन्दु दीदी, बी.के विद्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रवचन वक्ता राजयोगिनी तुलसी का स्वागत किया गया।
गीता का अध्यात्मिक रहस्य बताते हुये दीदी ने कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ है जो भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया ज्ञान है। गीता का वर्णन करते हुए उन्होने बताया की कौरोवों के सारे भाईयो का नाम दू से शुरू होता है ओर दू अर्थात् दुख देने वाला। हमें अपने जीवन मे ऐसे कर्म करना चाहिए जो हमरी अंतिम घड़ी में भी हम खुशी खुशी जा सकते है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















