भाजपा-कांग्रेस में मुख्य मुकाबला
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय मालती किन्नर सहित कुल 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
आपको बता दें कि महापौर पद के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। इस दिन महापौर पद के एक अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही आयोग की ओर से प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। महापौर और विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के चुनाव में 11 फरवरी को मतदान होना है।
महापौर के प्रत्याशियों में संजू देवी राजपूत भाजपा, उषा तिवारी कांग्रेस, लखनी साहू आप, नंदनी साहू बीएसपी, हेमा चौहान सीपीआई, ममता चौहान जोहार छग, प्रीति अग्रवाल भाशचे पार्टी, दिनेश मालती किन्नर निर्दलीय, गुंजा मानिकपुरी निर्दलीय, संजना पाण्डेय निर्दलीय, सरोज यादव निर्दलीय मैदान में है।
इसी तरह नगर पालिका परिषद कटघोरा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में आत्मानारायण पटेल भाजपा, राज जायसवाल कांग्रेस, प्रकाश दास महंत आप, शरद कुमार देवांगन गोंगपा, कोमल प्रसाद जायसवाल निर्दलीय शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद दीपका में अध्यक्ष के प्रत्याशियों में राजेश राजपूत भाजपा, विशाल शुक्ला कांग्रेस, धरमराज गुप्ता आप, दिलीप खरे बीएसपी, अमित लहरे निर्दलीय शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से माया प्रदीप अग्रवाल व भाजपा से सोनी कुमारी झा मैदान में है। नगर पंचायत पाली में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अजय जायसवाल, कांग्रेस से सावित्री श्रीवास व गोंगपा से कमलदास मैदान में है। नगर पंचायत छुरी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पद्मिनी देवांगन व कांग्रेस से धीरज यादव मैदान में है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677