कोरबा । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जॅनरेशन कंपनी लिमिटेड डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह जनवरी में कनिष्ठ पर्यवेक्षक लाजरूस मिंज एवं सिविल परिचारक श्रेणी-तीन, बन्धन सिंह अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन संयंत्र स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम मुख्य अभियंता संजीव कंसल की अध्यक्षता व अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एलएन सूर्यवंशी, सुनील सरना, विजय सेन चौधरी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी से सम्मानित कर विदाई दी गई।
संजीव कंसल ने कहा कि आप लगन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुये हमारे संयंत्र की सेवा की है, आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी।
कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया। आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता (मानव संसाधन) देवी शंकर राय के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रसायनज्ञ सह वरिष्ठ कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, एसके डेविड, रजनी मरावी, महिपाल कैवर्त, राजकुमार केंवट, आकाश बरेठ एवं जयमंगल साहू का सहयोग रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















