कोरबा। ग्राम भिलाई बाजार में युवा समिति द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल शामिल हुए।
इस अवसर पर अजय जायसवाल ने कहा कि युवाओं को खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
फाइनल मुकाबला कुदरी और बशंतपुर के मध्य खेला गया जिसमें बशंतपुर की टीम विजेता बनी वही कुदरी की टीम उपविजेता।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच चंद्रभान मरकाम, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लखन सागर, संतोष प्रजापति, शरद जायसवाल, सम्मेलाल,मडीशंकर पाटले, अनिल सागर, कमला कांत, तुलेश्वर राजपूत, किशन जायसवाल, राहुल सिंह, तेरस श्रीवास, कमलेश प्रजापति, संजय यादव, सहित अमन अग्रवाल, आशीष अनंत,सुमित प्रजापति, प्रांजल जायसवाल, शिवम् प्रजापति, आर्यन प्रजापति सहित ग्राम के युवा साथी महिलाए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















