कोरबा। जिले के कुदमुरा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय हाईस्कूल की प्राचार्य श्रीमती नीता चक्रवर्ती को सीव्ही रमन विश्वविद्यालय, कोटा ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
श्रीमती चक्रवर्ती ने अपना शोध प्रोफेसर राम रतन साहू के निर्देशन में पूरा किया। उनका शोध विषय छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ एवं प्रवास का अनुशीलन था। इस विषय पर उन्होंने गहन शोध किया और अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।
श्रीमती चक्रवर्ती की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन और छात्रों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। श्रीमती चक्रवर्ती ने कहा कि यह उनके लिए एक गर्व का पल है और उन्हें अपने शोध कार्य पर गर्व है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















