कोरबा। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 1 और वार्ड क्रमांक 17 के भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।
वार्ड एक से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी युगल कैवर्त के चुनावी कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बढ़त दिलाने में आप सभी की कड़ी मेहनत की थी।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 17 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मण श्रीवास के चुनावी कार्यालय का भी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मण श्रीवास, पार्षद प्रत्याशी युगल कैवर्त, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, वर्तमान कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, राकेश नागरमल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















