मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के बेटे-बहू और पोती की हत्या के मामले में 5 आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

कोरबा ।अविभाजित मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के बेटे और कांग्रेस नेता हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और मासूम पोती की निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह पूरा मामला 21अप्रैल 2021 का है। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और उनकी मासूम पोती याशिका कंवर की छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के भैंसमा गांव में हत्या कर दी गई थी।

हत्या करने वाला और कोई नहीं हरीश का बड़ा भाई हरभजन कंवर ही था। हरीश ने एक साल से संपत्ति पर कब्जा कर रखा था, इस वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था। हरभजन की पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर साजिश रची थी।

पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया था जिसके आधार पर कोर्ट ने 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

बता दें कि प्यारे लाल कंवर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह जिले के रामपुर क्षेत्र से विधायक रहे हैं। कंवर अविभाजित मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री थे। उनके बेटे हरीश कंवर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।