रायपुर। समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया अभी जारी है। वहीं खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। इस कड़ी में कुछ क्षेत्रों में किसानों के धान अभी तक नहीं बेच पाने संबंधी खबरें मिली थी। जिसे ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता संरक्षण और खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने इन पात्र किसानों को एक और टोकन देने का आदेश जारी किया है।
धान खरीदी की समुचित व्यवस्था :
सरकार के लिए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था करना काफी बड़ी चुनौती भरा होती है। सरकार इस व्यवस्था में काफी हद तक सफल रहती है, सरकार को जनता का आशीर्वाद भी मिलता रहता है। यहीं वजह है कि धान खरीदी को लेकर सरकारें अपनी अतिरिक्त सतर्कता बरतती हैं।
टोकन आवंटन का आदेश :
ऐसे में कहीं कहीं से किसानों के धान बेचने से वंचित रहने की परेशानियों की खबर मिलते ही। उपभोक्ता संरक्षण विभाग और खाद्य व नागरिक आपूर्ति के सचिव ने तुरंत एक्शन लेते हुए किसानों को अतिरिक्त टोकन आवंटन के आदेश पत्र जारी किया है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि इस आदेश के बाद अब किसान को अपने धान बेचने में कोई भी परेशानी नहीं हो सकेगी।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677