कोरबा। गेरांव ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम बताती के बस्ती में आंगनबाड़ी भवन को सरपंच और सचिव ने आधा-अधूरा बनाकर भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
जिसके कारण यहां भवन में आंगनबाड़ी का संचालन नहीं हो पा रहा है। यहां पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव के एक ग्रामीण के आवास को किराए में लेकर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कर रही है। जिसके कारण कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि अधूरे भवन को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग उनके द्वारा सरपंच एवं सचिव से की गई। साथ ही अपने विभाग के अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया किंतु किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जब से उनकी पदस्थापना यहां पर की गई है तब से आंगनबाड़ी भवन आधा-अधूरा पड़ा है।
सरपंच एवं सचिव ने भवन को डोर लेबल तक बनाकर भगवान भरोसे छोड़ दिया है। वह अधूरे भवन को पूरा होने की राह 2018 से देखते आ रही है लेकिन भवन अभी भी आधा-अधूरा बना हुआ है।
गांव वालों का कहना है कि सरपंच व सचिव ने भवन का काफी पैसा निकालकर गबन किया है। बार-बार भवन को पूरा करने के लिए मांग की जा रही है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों को चाहिए कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















