कोरबा। जनवरी में 31 दिन तक सडक़ जागरूकता को लेकर ट्रैफिक पुलिस कोरबा जिले में काम कर रही है। अलग-अलग तरह की गतिविधियों को इसमें शामिल करने के साथ वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी देने का काम किया जा रहा है।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में ट्रैफिक पुलिस की टीम में पहुंचकर ड्राइविंग सीख रहे लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन किया।
1 जनवरी से कोरबा जिले में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और इसके अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं, बस स्टैंड, लॉजिस्टिक केंपस के अतिरिक्त ऐसे स्थान पर कार्यक्रम किया जा रहे हैं जहां पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा होता है और वह किसी न किसी प्रकार के वाहन का उपयोग करते हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने इसी श्रृंखला में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में संचालित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में जागरूकता कैंप का आयोजन किया। ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर और स्टाफ की ओर से यहां पर ड्राइविंग सीख रहे लोगों को सडक़ पर चलने के नियम के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सिगनल्स के प्रति समझ विकसित की गई।
उन्हें बताया गया कि ड्राइविंग करने के साथ-साथ ऐसे सभी लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
ऐसा होने से आपकी ड्राइविंग सुरक्षित रहेगी और किसी भी क्षेत्र में यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की परेशानियों से बचा जा सकेगा। प्रशिक्षण केंद्र के संचालक वैभव कुमार के द्वारा पुलिस स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















