कोरबा जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां फिर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक में सवार होकर सगाई समारोह में शामिल होने गए थे जहां से लौटते वक्त उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के राजकंमा के पास घटी है। मृतक की पहचान कोंनकोना निवासी राजकुमार धनवार (24 वर्ष) के रूप में हुई है।
राजकुमार अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात तीनों बाइक से लौट रहे थे इसी बीच रास्ते में रजकंमा के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 108 व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस द्वारा शव को कब्ज में लेकर पीएम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















