ओपन स्कूल 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की समय-सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी गई है।परीक्षा के टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 26 मार्च से 21 अप्रैल तक होगी।

बता दें ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं की परीक्षा में करीब 38 हजार परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए लगभग 44 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। ओपन स्कूल परीक्षा के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

10वीं की परीक्षा 27 मार्च हिन्दी, 29 मार्च उर्दू,1 अप्रैल विज्ञान, 3 अप्रैल अंग्रेजी, 5 अप्रैल गृहविज्ञान, 8 अप्रैल सामाजिक विज्ञान, 11 अप्रैल गणित, 12 अप्रैल व्यवसाय अध्ययन, 15 अप्रैल अर्थशास्त्र, 16 अप्रैल मराठी और 17 अप्रैल को संस्कृत की परीक्षा है।