भाजपा ने किया महापौर प्रत्याशियों का ऐलान,कोरबा से संजू देवी राजपूत प्रत्याशी देखे सूची

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।भाजपा ने रायपुर में मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी बनाया है।

वहीं कोरबा से संजू देवी राजपूत प्रत्याशी होगी। कोरबा सामान्य महिला सीट हैं इसलिए पार्टी ने सामान्य वर्ग से ही उम्मीदवार मैदान में उतारा है।