युवती लापता

कोरबा-कोरबी। कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बूढ़ापारा निवासी कु. खुशबूलता पिता रंजीत सिंह बिलासपुर में मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय में बीएड अंतिम वर्ष की छात्रा है।

बिलासपुर में ही वह रूम लेकर पढ़ाई कर रही थी। वह 21 फरवरी 2024 को अपने रूम से कहीं लापता हो गई है।

इसके बारे में कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा घर वालों को नोटिस से सूचना दी गई की वह कॉलेज नहीं जा रही है। आज तक उसका कहीं अता-पता नहीं चलने पर कोरबी चौकी में सूचना दर्ज कराई गई है।