नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा पार्षदों की संभावित सूची जारी

जल्द जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद संभावित पार्षद प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की गई है लेकिन अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है। वहीं कांग्रेस के पर्यवेक्षक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा कोरबा में बैठक लेकर महापौर व पार्षद प्रत्याशियों का पैनल लिफाफा में बंद कर राजधानी रवाना हो गए हैं लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के नामों सूची जारी नहीं की गई है।


भाजपा द्वारा जारी संभावित पार्षदों के उम्मीदवारों में वार्ड क्रमांक 1 से युगल किशोर केंवट, वार्ड 2. ईश्वर पटेल, वार्ड 3 विभा यादव, वार्ड 4 सत्येंद्र केसरवानी, वार्ड 5 भुनेश्वर प्रसाद देवांगन, वार्ड 6 नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड 7 धन सिंह साहू, वार्ड 8 रूबी देवी सागर, वार्ड  9 राधा महंत, वार्ड 10 उपेंद्र सिंह पटेल, वार्ड 11 उर्मिला राठौर, वार्ड 12 सुलोचना यादव, वार्ड 13 सुषमा साहू, वार्ड 14 प्रभा राठौर, वार्ड 15 अनीता अग्रवाल, वार्ड 16 रामकुमार साहू, वार्ड 17 लक्ष्मण श्रीवास, वार्ड 18 नरेंद्र देवांगन, वार्ड 19 नीलिमा बरेट, वार्ड 20 चंद्रलोक सिंह, वार्ड 21 राकेश वर्मा, वार्ड 22 नारायण दास, वार्ड 23 गुलजार सिंह, वार्ड 24 पंकज देवांगन, वार्ड 25 हितानंद अग्रवाल, वार्ड 26 अजय विश्वकर्मा, वार्ड 27 वर्षा वैष्णव, वार्ड 28 उर्मिला राठौर, वार्ड 29 रामकृष्ण चौहान, वार्ड 30 धन कुमारी, वार्ड 31 को अशोक चावलानी के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड 32 चंद्रकला जायसवाल, वार्ड 33 हेमलाल टंडन, वार्ड 34 सुनीता चौहान, वार्ड 35 प्रताप सिंह कंवर, वार्ड 36 अजय गौड़, वार्ड 37 ममता यादव, वार्ड 38 चेतन सिंह, वार्ड 39 अर्चना, वार्ड 40 रजत प्रताप खूंटे, वार्ड 41 मंगल राम, वार्ड 42 तरुण राठौर, वार्ड 43 केशव चंद्र, वार्ड 44 अवध राम, वार्ड 45 श्रीमद् सिंह, वार्ड 46 चंदा देवी, वार्ड 47 सीमा कंवर, वार्ड 48 राधाबाई, वार्ड 49 अंजना श्रीवास, वार्ड 50 कविता नारायण सिंह, वार्ड 51 फिऱत राम साहू, वार्ड 52 सरोज, वार्ड 53 समत कुंवर, वार्ड 54 मुकुंद सिंह कंवर, वार्ड 55 किशन लाल केवट, वार्ड 56 बुधवार सिंह यादव, वार्ड 57 अजय चन्द्रा, वार्ड 58 सुखविंदर सिंह कौर, वार्ड 59 जनक सिंह राजपूत, वार्ड 60 कल्याणी यादव, वार्ड 61 भानुमति जायसवाल, वार्ड 62 रामाधार पटेल, वार्ड  65 राधा पटेल, वार्ड 63 बलविंदर जीत कौर, वार्ड 64 आरती लखन सिंह, वार्ड 65 प्रेम साहू, वार्ड 66 विनीता कंवर, वार्ड 67 गिरजा बाइक कंवर के नाम शामिल हैं।