कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की पहल पर नगर पालिक निगम के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच हेतु निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में 28 व 29 जनवरी को प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक हेल्थ कैम्प लगाया जाएगा।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों से कहा है कि वे उक्त दो दिवसीय हेल्थ कैम्प में अपना स्वास्थ्य परीक्षण करावें।
28 जनवरी को विशेषज्ञ मेडिसिन डॉ.प्रितेश मसीह, शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ.नितिन, काउंसलर एन.सी.डी.संजय मानिकपुरी एवं फार्मासिस्ट हर्ष डिक्सेना हेल्थ कैम्प में अपनी सेवाएं देंगे।
इसी प्रकार 29 जनवरी को विशेषज्ञ मेडिसिन डॉ.चन्द्रकांत भास्कर, शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ.धनेश्वर, काउंसलर एनसीडी संजय मानिकपुरी व फार्मासिस्ट हर्ष डिक्सेना के द्वारा हेल्थ कैम्प में अपनी सेवाएं दी जाएंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















