कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरटीओ ऑफिस के सामने मंगलवार की रात चोरों ने एक के बाद एक साथ दुकानों को अपना निशाना बनाया है जहां सुबह होने पर जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे इस दौरान उनके होश उड़ गए सभी दुकानों का ताला टूटा हुआ था जहां इसकी सूचना तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही में जुट गई है।
आरटीओ ऑफिस के सामने पिछले लंबे समय से लगभग एक दर्जन दुकान संचालित है जहां ऑनलाइन चॉइस सेंटर पान ठेला डेली नीड्स की दुकान चल रहे हैं मंगलवार की सुबह जब डेली नीड्स की दुकान चलाने वाले सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान का पिछला हिस्सा टूटा हुआ था जिसे चोरों ने किसी रॉड से तोड़ कर अंदर घुस चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरों ने उसके ही दुकान को नहीं बल्कि आसपास लगे लगभग सात दुकानों को अपना निशाना बनाया है और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
राकेश कुमार सुविधा केंद्र की दुकान है जहां उसे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और उसके दुकान के अंदर से चोरों ने कुछ चिल्लर पैसे और सामान को ले गए हैं।वही सुविधा केंद्र के संचालक मोनू कुमार ने बताया कि उसके दुकान के पीछे हिस्से को तोड़कर चोरों ने लैपटॉप और कुछ अन्य सामग्री ले गए हैं।
वही रामू कुमार और सोनू कुमार के सुविधा केंद्र को भी निशाना बना है लेकिन कर वही से किसी सामान की चोरी करने में असफल रहे। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम चोरों ने दिया था जहां एक के बाद एक कई दुकानों का ताला तोड़ा था लगातार हो रही चोरी से उनमें डर बना हुआ है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस की सक्रियता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















