कोरबा। पिछले 18 वर्षों से कृति कला एवं साहित्य परिषद् बिलासपुर द्वारा आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रतिवर्ष प्रदेश के साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा कवि को अक्षर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
इस वर्ष यह सम्मान भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में कार्यरत युवा हास्य कवि हीरामणी वैष्णव को गत शनिवार की संध्या ग्राम पंचायत जांजी (बिलासपुर) में आयोजित कवि सम्मेलन के संयोजक व समिति के अध्यक्ष हास्य कवि शरद यादव सहित उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हाथों उन्हें यह सम्मान दिया गया।
श्री वैष्णव ने अपनी इस सफ़लता और सम्मान का पूरा श्रेय अपनी माता धनेश्वरी वैष्णव व अपने गुरुजनों के अलावा भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड के उच्च अधिकारियों व समस्त सहकर्मी बंधुओं के सहित संपूर्ण बालको प्रबंधन व बालको इंटक के महासचिव जयप्रकाश यादव को दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















