कोरबा। छत्तीसगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष काजल सोनी और जिला अध्यक्ष संदीप बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रम में कपड़े, स्वेटर, केबल इत्यादि का वितरण किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष काजल सोनी ने बताया कि उनकी संस्था का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। अपना घर सेवा आश्रम में अनेक अनाथ प्रभुजन रह रहे हैं, जिन्हें देखभाल की बहुत आवश्यकता होती है। उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दानदाताओं के सहयोग की बहुत आवश्यकता होती है।
चूंकि इन दिनों शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसलिए उनकी संस्था द्वारा यहां गर्म कपड़ों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां स्वेटर कंबल और अन्य कपड़े पाकर प्रभुजनों की खुशी देखते ही बनती थी।
इस वितरण कार्यक्रम के दौरान गिरिजा मानिकपुरी, अंजू सोनी और पूनम मानिकपुरी सहित संस्था के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















