कोरबा । महावीर इंटर कॉन्टिनेंटल कोरबा शाखा द्वारा 19 जनवरी को पुराना बस स्टैंड कोरबा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 19 जनवरी रविवार सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक पुराना बस स्टैंड स्थित जैन भवन में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर न केवल नेत्र परीक्षण किया जाएगा, बल्कि जरूरतमंद लोगों को चश्मा भी मुफ्त में वितरित किया जाएगा।
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा के अध्यक्ष वीर महावीर जैन ने कोरबा की जनता से अपील करते हुए कहा हैं की ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ लेने उपस्थित हो शिविर का लाभ लेवे।
सचिव संतोष जैन ने कहा की ये कार्य सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को दर्शाता है। सभी जरूरत मंद इसका अवश्य लाभ लेवे।
उपरोक्त समस्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी वीर पारस जैन ने दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
