कोरबा। बालको थाना अंतर्गत काफी पाइंट मुख्य मार्ग पर आंख में मिर्ची पाउडर डालकर गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर अज्ञात युवक फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की यह घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र में मुख्य कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर हुई। कोरबा जिले के शुक्लाखार का युवक चंद्रभान देवपहरी अपने गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहा था, तभी कॉफ़ी पॉइन्ट के आगे बाइक सवार ने उसे ओवरटेक किया और फिर सामने आकर बहस की बाद चाकू मारकर भाग निकला। आरोपी 2 लोगो के बारे में जानना चाह रहा था।
घायल युवक ने बताया कि हमलावर युवक ने पहले गाड़ी रुकवाई, फिर बहस करने लगा। उसके बाद हाथापाई पर उतर आया। जब उसका विरोध किया तो आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। लेकिन बाइक सवार युवक और युवती ने उसके बाद भी हार नही मानी और दोनों ने उसी हालत में उसे पकड़ कर रखा। इसी दौरान चाकू से गर्दन पर वार सहने के बावजूद लड़ते रहे। काफी देर बाद हमलावर ने युवक के हाथ को दांत से काट कर पर्स लेकर जंगल की ओर फरार हो गया।
फिर कुछ देर बाद राहगीरों को घटना की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल पहुंचा। पीडि़त ने इस बारे में बालको नगर पुलिस से शिकायत की है।
जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने हमलावर की खोज शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















