ठगी का शिकार महिलाओं को एनएफआईडब्ल्यू व सीपीआई का समर्थन

कोरबा। फ्लोरा मैक्स के ठगी की शिकार जिले के महिलाओं द्वारा 6 जनवरी से कोरबा आईटीआई चौक में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं।

14 जनवरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा एवं छत्तीसगढ़ महिला संगठन (एनएफआईडब्ल्यूू) द्वारा आंदोलन स्थल पहुंचकर संयुक्त रूप से लिखित समर्थन दिया गया। समर्थन पत्र में यह लिखा गया है कि सरकार इनकी मांगों पर गंभीर नहीं है।

पीडि़त महिलाओं की 4 सूत्री मांगों को जायज बताते हुए आंशिक समर्थन करती है और शासन से मांग करती है की ठगी के शिकार महिलाओं की जायज मांगों को तत्काल पूर्ण किया जाए एवं आंदोलनकारी साथियों पर किए गए अपराध दर्ज वापस लिया जाए मांग पूर्ण नहीं करने की स्थिति में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा एवं भारतीय महिला संगठन (एनएफआईडब्लू) कोरबा ठगी के शिकार हुए महिलाओं के साथ हर मोर्चे पर खड़े रहने का लिखित समर्थन करती है।

जिला सचिव हेमा चौहान ने कहा कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के द्वारा ठगी का शिकार महिलाओं की पीड़ा समझने की बजाय सत्ता रूढ पार्टी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप  कर रही है।

सीपीआई के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कहा कि रविवार को मंत्री जी आए थे और आंदोलन स्थल पर बातचीत के दौरान यह बोल रहे थे कि बड़े-बड़े लोगों का लोन माफ नहीं होता है यह भ्रामक जानकारी दे रहे थे क्योंकि सरकार आज अडानी, अंबानी जैसे उद्योगपतियों का लोन माफ कर रही है जबकि वंचित, शोषित ,पीडि़त ,मजदूर, किसान का लोन माफ करना चाहिएं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा मजदूरों, किसानो, वंचित ,पिछड़ों के साथ खड़ी रहती है और आगे भी खड़ी रहेगी।