अंतरक्षेत्रीय हॉकी स्पर्धा का हुआ शुभारंभ

कोरबा। गेवरा स्टेडियम में एसईसीएल के अंतरक्षेत्रीय हॉकी स्पर्धा शुरुआत हुई। जिसकी मेजबानी गेवरा एरिया कर रही है। पहले मैच में गेवरा की हॉकी टीम ने हसदेव एरिया को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की है। प्रतियोगिता में कुल 17 टीमें हॉकी स्पर्धा में भाग ले रही है।

गेवरा एरिया के हॉकी टीम की जीत में कप्तान अरविंद सिंह ने दो गोल, रवि महानंदा, प्रवीण और विनीत पटेल ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में अपना योगदान दिया।

स्पर्धा में भाग लेने वाली 17 टीमों में गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा, भटगांव, जोहिला, रायगढ़, सोहागपुर, बैकुंठपुर, बिलासपुर मुख्यालय, हसदेव, जमुना-कोतमा, सीईडब्ल्यूएस कोरबा, विश्रामपुर, चिरमिरी, दानकुनी, रायगढ़ और सीडब्ल्यूएस गेवरा शामिल हैं।

स्पर्धा का शुभारंभ गेवरा एरिया के जीएम स्वरूप कुमार मोहंती ने किया। उन्होंने कहा हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है और आज भी इस खेल में दर्शकों की गहरी रुचि हुई है। खेल भावना के साथ स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

इस मौके पर मुख्य कार्मिक प्रबंधक अजय बेहरा, जेसीसी सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह का संचालन कार्मिक विभाग की प्रबंधक रमा चक्रवर्ती ने किया। एलपी अगरिया ने बताया कि 16 जनवरी तक गेवरा स्टेडियम में यह हॉकी स्पर्धा आयोजित की जाएगी।