2021 से भोली भाली जनता को लुटवाने का काम कर रही थी कांगेस
कोरबा। फ्लोरा मैक्स के मामले में कांग्रेस के बयान पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने करारा जवाब दिया है।
श्री शर्मा ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो महिलाओं को 5 साल तक ठगती रही। कांग्रेस की सरकार में ही 2021 से फ्लोरा मैक्स जैसे चिटफंड कंपनियों की शुरुआत हुई थी। भाजपा की सरकार में इस कंपनी पर तत्काल कार्रवाई हुई। जिम्मेदार लोग जेल भेजे गए।
मनोज शर्मा ने बताया की महर्षि वाल्मीकि आश्रम में उस वक्त वह खुद मौके पर थे। दूरऱाज ग्रामीण अंचलों से वनवासी भाई बहन बच्चों के साथ आए हुए थे। जाम की वजह से निकल नहीं पा रहे थे। आंदोलनकारी महिलाओं का एक प्रतिनिधि दल बात करके जा चुका था। उन्होंने बताया कि भिलाई दुर्ग रायपुर से अधिक संख्या में ऐसी महिलाएं आई हुई थी जिनका इस पूरे घटनाक्रम से कोई लेना नहीं था।
उनके द्वारा जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा था जिससे मामला बिगड़े और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो।श्री शर्मा ने कहा की कांग्रेस चाहती हैं की बलोदाबाजार जैसी घटना कोरबा मे ही हो, कांग्रेस के ही कुछ नेता भीड़ को लाने मदद कर रहे रहे थे।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि प्रदेश की हर बड़ी घटना में काग्रेसियों की ही मिलीभगत रही है। जब कांग्रेस राज फ्लोरा मैक्स में महिलाओं का पैसा लुटा जा रहा था तब कांग्रेसी आखिर क्यों एक भी शिकायत नहीं किया। श्री शर्मा ने सवाल दागते हुए कहा कि इसका कमीशन क्या कांग्रेस के नेताओं को भी जाता था। अब जब भाजपा की सरकार में इन ठगो पर कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है।
उद्योग मंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आंदोलनकारी महिलाओ के पेयजल के लिए टैंकर और चलित टॉयलेट की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए थे।
फ्लोरा मैक्स से वास्ता नहीं रखने वाले महिलाओं ने जिस तरह से जनप्रतिनिधियों से अपशब्दो के साथ-साथ दुर्व्यवहार जैसा बर्ताव के बाद भी नेताओं ने सहनशीलता के साथ-साथ संवेदनशीलता का परिचय दिया व आंदोलनरत महिलाओं को व्यवहारिक सुविधाओ के साथ-साथ न्याय दिलाने का आस्वस्त किया बावजूद कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से माहौल बिगाडऩे के प्रयास में लगे रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677