कोरबा। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की उदारता से जिले के स्व सहायता समूह से जुड़ी हजारों महिलाए कर्जदार हो गई है। यह सभी फ्लोरा मैक्स नामक कंपनी के चंगुल में इस कदर उलझी की अब उनके सामने समस्याएं ही समस्याएं हैं।
एक दिन पहले दो मंत्रियों के साथ विवाद के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। महिलाओं ने अब कलेक्ट्रेट का घेराव करने का ऐलान किया है। प्रशासन और पुलिस इस मामले को लेकर सख्ती से निपटने की तैयारी में है। इसलिए कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम के सामने मुख्य मार्ग पर बेरीकेटिंग कर दी गई है। काफी संख्या में पुलिस बल को यहां पर डेप्लॉय किया गया है।
भूख हड़ताल के दौरान कुछ महिलाओं की स्थिति बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल ले जाने के दरमियान हुए घटनाक्रम और उसके अगले दिवस महर्षि वाल्मीकि आश्रम में जनजाति समुदाय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं लखनलाल देवांगन को फ्लोरमैक्स से संबंधित महिलाओं के चक्कर में कड़वे घूट पीने पड़े। काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित की जा सकी। वही इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने फिर से दोहराया है कि कर्ज माफी की मांग को लेकर हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। दोपहर बाद का समय इसके लिए अधिसूचित किया गया है। दूसरी बार प्रशासन में घोषणा को ध्यान में रखते हुए कमर कस ली है। वह किसी भी तरह से ढिलाई बरतने की मानसिकता में नहीं है।
इसलिए के प्रशासनिक कार्यालय की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग में दो तरफ से अवरोधक लगा दिए गए हैं। आज सुबह इस कार्यवाही को पूरा किया गया। यहां पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के साथ बड़ी संख्या में संसाधन सहित पुलिसकर्मी डटे रहेंगे ताकि किसी भी तरह से प्रदर्शन करने वाला वर्ग यहां से आगे ना बढ़ सके। पुलिसकर्मियों को इस बारे में आज सुबह विशेष मार्गदर्शन दिया गया की उन्हें ड्यूटी किस प्रकार से करना है।
पुलिस लाइन और थाना से बुलाया बल
खबरों के अनुसार इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल के अलावा दूसरी इकाइयों से जवानों की ड्यूटी संबंधित क्षेत्र में लगाई जा रही है। किसी भी तरह के बोगस आरोप से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्कता बरतने के मूड में है। कहा जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अपनी स्थिति निर्मित होने पर पूरी सख्ती से पेश आया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677