विराट दंगल प्रतियोगिता 14 को

कोरबा। बुधवारी बायपास मार्ग स्थित पूर्वांचल भवन में विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे। स्पर्धा दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी। यह आयोजन पूर्वांचल विकास समिति की ओर से कराया जा रहा है।

समिति के पदाधिकारी ने बताया कि इस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के साथ ही महिला पहलवानों की भी कुश्ती प्रतियोगिता होगी। समिति ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है।