कोरबा-गेवरा-दीपका । अशासकीय स्कूल प्रबंधक संघ ने शनिवार को प्रतीक्षा बस स्टैंड के सांस्कृतिक भवन में सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन किया।
जिसमें क्षेत्र के 10 निजी स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा से हुआ। संघ के अध्यक्ष धरम तिवारी ने बताया कि आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। इससे पूर्व खेलकूद स्पर्धा का आयोजन श्रमवीर स्टूडियो में किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन ललित नामदेव और माया प्रसाद ने किया।
निर्णायक मंडल में अंजली यादव, पूरनलाल शास्त्री और राम यादव शामिल थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने नृत्य के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्र छात्राओं के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि संगीता दुबे और ज्योति तिवारी ने अपने विचार रखे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
