कोरबा। नगर निगम कोरबा के आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा निगम के लिए नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा ने बताया कि आगामी नगर निगम कोरबा के चुनाव में संबंध मे मेरे पर्यवेक्षक बनने के बाद ये पहली बैठक है।
आज इस बैठक में कांग्रेसजनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का सबूत है कि कार्यकर्ता चुनाव को लेकर संवेदनशील एवं सक्रिय हैं। प्रक्रिया के तहत महापौर एवं पार्षदो के उम्मीदवार नियमानुसार तय किये जायेंगे। पार्टी के द्वारा योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जायेगा और हम सब एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।
पर्यवेक्षक श्री होरा के पास बहुत से दावेदारों ने मुलाकात किया एवं पार्षद टिकट के लिए आवेदन जमा किया।
बैठक को पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कोरबा शहर श्रीमती कुसुम द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, सनीष कुमार,श्रीमती पुष्पा पात्रे, मालती किन्नर आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रारंभ में पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान द्वारा दिया गया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर द्वारा किया गया। बैठक का संचालन पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने किया।
बैठक में सुरेश सहगल, अर्चना उपाध्याय, धुरपाल सिंह कंवर, प्रदीप पुरायणे, अमन पटेल, गजानंद बरेठ, गिरधारी बरेठ, अमरू दास महंत, मो. शहिद, शांता मंडावे, मुकेश राठौर, संतोष लांझेकर, नारायण कुर्रे, रामगोपाल यादव, सीमा उपाध्याय, महेन्द्र चौहान, सीताराम चौहान, अविनाश बंजारे, गंगाराम भारद्वाज, देवी दयाल, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, रामायण दास महंत, राजेश यादव, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, एफ डी मानिकपुरी, वीरसाय, रोपा तिर्की, मनीराम साहू, बच्चूलाल मखवानी, पुष्पा पात्रे, बसंत चंद्रा, सुखसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, बंटी शर्मा, रामायण दास महंत, महेन्द्र निर्मलकर, गौरी चौहान, द्रोपदी तिवारी, मालती किन्नर,शिवदास, विनीत श्रीवास, किशन मिरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677