38th नेशनल गेम्स में कोरबा से स्विमिंग में पार्थ श्रीवास्तव, भूमि गुप्ता और नव्या त्रिपाठी का चयन किया गया है चार जनवरी को रायपुर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में 38th नेशनल गेम्स के लिए राज्य की तैराकी की टीम का चयन किया गया, जिसमें कोरबा जिले से बॉयज में सिर्फ पार्थ श्रीवास्तव का चयन किया गया है गर्ल्स में भूमि गुप्ता और नव्या त्रिपाठी का चयन किया गया है पार्थ श्रीवास्तव राष्ट्रीय तैराक है उन्होंने अभी सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता जो कि भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी उसमें में मेडल प्राप्त किए है पार्थ श्रीवास्तव ने 68th स्कूल नैशनल गेम्स जो कि राजकोट में आयोजित हुआ था उसमें अपने सभी इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया था।
पार्थ श्रीवास्तव कोरबा के न्यू एरा स्कूल में 12 वी साइंस के छात्र है। पार्थ श्रीवास्तव तैराकी में पिछले साल 37वीं नेशनल गेम्स जो कि गोवा में आयोजित हुआ था उसमें भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था पार्थ श्रीवास्तव अभी स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के दिल्ली के तालकटोरा में ट्रेनिंग लेने वाले छत्तीसगढ़ के एक मात्र बॉयस तैराक है जिनका चयन 38 नेशनल गेम्स जो कि 28 जनवरी से 14 फरबरी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्विमिन कंपीटिशन आयोजित हो रहा है उसमें भाग लेने के लिए 28 जनवरी को रवाना होंगे।
उनके 38 नेशनल गेम्स में चयन होने से कोरबा स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना, स्पोर्ट्स अधिकारी के आर टंडन, न्यू एरा स्कूल के प्राचार्य डी एस राव सर, स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर सुमित सिंह, स्कूल के चेयरमैन किशोर साहू , प्यारे लाल चौधरी, खेल अकादमी के स्विमिंग हेड कोच गुलशन राजपूत , खेल अकादमी के स्विमिंग कोच रुपिन राज ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















