कोरबा। सतनामी कल्याण समिति कुसमुंडा के तत्वाधान में हर्षाेल्लासपूर्वक बाबा गुरु घासीदास के 268 वीं जयंती समारोह का आयोजन सतनाम भवन आदर्श नगर कुसमुंडा में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोकुल प्रसाद पाटले वरिष्ठ समाज सेवक गेवरा बस्ती ने किया। अति विशिष्ट अतिथि यू आर महिलांगे जिला अध्यक्ष सतनामी कल्याण समिति एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सचिव डॉ.जय कुमार लहरे, जी पी जाटवर प्राचार्य, डॉ सुबोध सिंह जी सी एम ओ कुसमुंडा, डॉ श्रेया,सुनीता पाटले प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, एस एल धैर्य सीनियर मैनेजर, जी आर भास्कर सीनियर मैनेजर कुसमुंडा, आरडी भारद्वाज, केपी पाटले,संतोष राठौर, मन्नू राठौर, सुखदीप सिंह, अभिषेक आदिले कुसमुंडा शामिल हुए।
स्वागत भाषण सतनामी कल्याण समिति कुसमुंडा के अध्यक्ष डॉ.वीरेन्द्र कुमार टंडन ने दिया। सामाजिक गतिविधियों, विकास कार्य के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि बाबा का संदेश मनखे-मनखे एक समान है और साथ में जो 42 संदेश दिए हैं यदि उसको जीवन में उतार ले तो मनुष्य के जीवन धन्य हो जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जीपी जाटवर ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव रामलाल जांगड़े, कोषाध्यक्ष पूरन सतनामी,उपाध्यक्ष आशीष भार्गव, सह सचिव सोहन लाल, संगठन सचिव नरेन्द्र अनंत, सांस्कृतिक सचिव राजेश मिलन, कार्यालय सचिव महावीर खरे, उपकोषाध्यक्ष सुखदेव जोल्हे,सनत भारद्वाज, अनिल बंजारे सूरज आजाद, मालिक राम, डेनी चेलक, राजेंद्र सतनामी, झाड़ू बी पी,राजकुमार, परमेश्वर मीरी, दिलीप दिनकर, फगुआ राम,शत्रुघन अजय, सरोज टंडन, काशीराम, वरिष्ठ नागरीकगण व महिलाएं उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
