कोरबा। कलेक्टर एवं नगर निगम के प्रशासक अजीत वसंत ने आज निगम के अधिकारियों से कहा है कि वे शहर के विकास, जनसुविधाओं की बेहतरी व शासकीय योजनाओं के सफल संचालन की दिशा में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए धरातलीय स्तर पर ठोस परिणाम प्राप्त करें।
उन्होने कहा कि प्रगतिरत विकास व निर्माण कार्यो में गति लाएं, नवीन कार्यो के प्रस्ताव तैयार करें तथा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल की निर्वाध आपूर्ति, सडक़ रोशनी व्यवस्था, शहर सौदंर्यीकरण की दिशा में पूरी तत्परता व निष्ठा से कार्य करें।
कलेक्टर अजीत वसंत ने आज निगम प्रशासक का दायित्व संभालने के पश्चात निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व निगम अधिकारियों की पहली बैठक ली।
उन्होंने बैठक के दौरान निगम के विकास व निर्माण कार्यो, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, सडक़ रोशनी, उद्यान, स्थापना, राजस्व, संपदा, सम्पत्तिकर, प्रधानमंत्री आवास योजना, एन.सी.ए.पी., भवन अनुज्ञा, अतिक्रमण, एनयूएलएम, एसबीएम, हितग्राहीमूलक योजनाओं, पेंशन व आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों से जुड़े कार्यो की जोनवार व योजनावार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
विकास कार्यो में गति, निर्माण के नए प्रस्ताव
कलेक्टर ने निगम के विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रगतिरत विकास कार्यो में गति लाएं, कार्यो की गुणवत्ता पर ध्यान रखें तथा समयसीमा में कार्यो को पूरा करें। उन्होने कहा कि शहर के विकास व जनहित से जुड़े नए विकास व निर्माण कार्ये के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, साथ ही जनहित से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण विकास कार्य जो निगम से संभव नहीं हो सकते, उन कार्यो का एनुअल प्लान, जिला खनिज न्यास संस्थान मद के अंतर्गत तैयार कराएं। उन्होने एन.सी.ए.पी. मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
