भागवत कथा सही मार्ग दिखाता है : जगन्नाथ

कोरबा। श्री अय्यप्पा सेवा समिति द्वारा सुभाष ब्लॉक स्थित अय्यप्पा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथावाचक जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भागवत कथा सही मार्ग दिखाता है। भक्ति करनी है तो ध्रुव और भक्त प्रहलाद जैसी करो। भगवान ने प्रहलाद के लिए अवतार लेकर हिरण्य कश्यप का वध किया था। यदि भक्ति सच्ची हो तो ईश्वरीय शक्ति अवश्य सहायता करती है।

जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पिता अगर कुमार्ग पर चले तो पुत्र का कर्तव्य है, उसे सही मार्ग पर लाए। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रहलाद ने भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ा। भगवान ने नरसिंह रूप में अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया।

सभी लोग अपने बच्चों को संस्कार जरूर दें। जिससे वे बुढ़ापे में अपने माता-पिता की सेवा कर सकें।  कथा श्रवण के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।