कोरबा। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज में अलग से आर्थो हब बनाने की तैयारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा शुरू कर दी गई है। अब स्थानीय लोगों को अस्थि रोग या फिर उससे जुड़ी समस्या के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि मेडिकल कॉलेज में ही इसका निदान होगा।
स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब अस्पताल प्रबंधन हड्डी से संबंधित बीमारी के मरीजों को राहत देने की दिशा पर नई पहल की है।
बताया जा रहा है कि अब अस्पताल में आर्थो हब खुलेगा जिसमें 50 मरीजों अस्पताल के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट की जगह आर्थो हब बनाया जा रहा है। जिसके लिए ट्रामा सेंटर बिल्डिंग में तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं में ज्यादातर लोगों को हड्डी से संबंधित समस्या होती है और उन लोगों को चौबीसों घंटे सुविधा मिल सके इसके लिए आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट जल्द ही आर्थो हब में बदलने की कवायद की गई है।
जिसके लिए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. केके सहारे ने संयुक्त संचालक डॉ. गोपाल कंवर, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. रविकांत जाटवर समेत अन्य अधिकारियों के साथ ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा कक्ष, वार्ड व ओटी के लिए अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर बिल्डिंग के दूसरे तल के कमरों में अंतिम मुहर लगा दी है। जिसके लिए आवश्यक उपकरणों को इंस्टॉल कर दोनों ओटी से ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। आर्थो हब में अस्थि रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















