निगम कर्मियों के आवासों की सुधरेगी हालत
कोरबा। नगर निगम के चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के सरकारी आवासगृहों की हालत सुधारी जाएगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली सीपेज की परेशानी से राहत मिलेगी। आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय नगर निगम आवासीय परिसर पहुंचे, आवासगृहों का निरीक्षण किया तथा मकानों की छत व दीवालों की मरम्मत किए जाने, आवश्यक निर्माण व सुधार कार्य करने तथा नालियों का जीर्णोद्धार कराए जाने के संबंध में त्वरित रूप से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिए।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने ईडब्ल्यूएस क्वार्टर, आई टाईप व एच.टाईप आवासगृहों का सघन रूप से निरीक्षण करते हुए मकानों की हालत का जायजा लिया तथा कर्मचारियों के परिवारजनों से चर्चा कर उनकी परेशानियों को जाना।
आयुक्त ने मरम्मत योग्य नालियों के जीर्णोद्धार व आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी अभियंताओं को दिए।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय कालोनी स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर एवं वहॉं पर स्थित उद्यान का निरीक्षण किया, उद्यान की सुंदरता एवं उद्यान के बेहतर रखरखाव के लिए वहॉं पर कार्यरत माली के कार्य की प्रशंसा की।
इस दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विनोद गोंड़, आकाश अग्रवाल, प्रिंस सिंह, रामप्रसाद मिर्री, आनंद दुबे, द्वासराम साहू, दुर्गेश राठौर, मनोज श्रीवास आदि उपस्थित थे।
खुले में कचरा डालने पर लगाए अर्थदण्ड
आयुक्त ने निगम कालोनी के सफाई कार्यो का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता पर्यवेक्षक को निर्देश दिए कि यदि किन्हीं भी अधिकारी-कर्मचारियों के घर से कचरा सडक़ या नाली में डाला जाता है तो उस पर सतत नजर रखें एवं तुरंत कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाएं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
