आरबीसी प्रकरणों में समय पर जाँच कर पीडि़तों को लाभान्वित करें : कलेक्टर

चैतुरगढ़ में मंदिर तक विद्युतीकरण के लिए होगा सर्वे

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आरबीसी 6-4 अन्तर्गत प्रकरणों में पीडि़तों को लाभान्वित करने हेतु प्रकरणों की समय पर जांच कर सभी रिपोर्ट संलग्न कर पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसीलदारों को पोस्टमार्टम और पटवारी प्रतिवेदन समय पर प्राप्त करते हुए एसडीएम को संबंधित पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का वयवंदन आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि मोबाइल नेटवर्क वाले स्थान पर शिविर लगाकर सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनाया जाएं। उन्होंने जनपद मुख्यालयों में भी शिविर लगाने और कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों पर एक माह के भीतर विभागीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात कार्य प्रारंभ करने तथा पाली के चैतुरगढ़ में बस स्टॉप और मंदिर स्थल तक विद्युतीकरण के सम्बंध में विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संजय नगर रेलवे फाटक में अंडर पास निर्माण कार्य की प्रगति, पीएमजनमन, चिर्रा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आई मांग के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होंने वाहन स्क्रैप की जानकारी रायपुर प्रेषित करने, सखी वन स्टॉप सेंटर,पाली-कटघोरा एनएच किनारे गौशाला निर्माण, वृद्धाश्रम की स्थिति, मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान की गई घोषणा पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलदारों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की।

बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।