धीवर समाज उरगा के सामाजिक भवन के लिए 10 लाख देने की घोषणा
कोरबा। धीवर समाज तिलकेजा केंद्र की आम सभा आज दिनांक 05/01/2025 को लालमाटी उरगा में फूल सिंह राठिया विधायक रामपुर के मुख्य आतिथ्य एवं देवव्रत भीष्म, अध्यक्ष धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ! विशिष्ट अतिथि जनार्दन कँवर सरपंच उरगा एवं तिलकेजा केंद्र अध्यक्ष राधेलाल धीवर रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र के तैलचित्र की फूलमाला पहना ,चंदन गुलाल से टीका लगाकर पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत श्रीफल,शाल एवम पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा के अध्यक्ष राजेश धीवर एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा रामपुर विधायक को स्मृति चिन्ह ससम्मान सप्रेम भेंट किया गया।
सर्वप्रथम उरगा सरपंच द्वारा उद्बोधन में धीवर समाज उरगा सामुदायिक भवन हेतु भूमि आबंटन की बात कही गई एवं विधायक रामपुर द्वारा सामाजिक भवन हेतु 10 लाख रु देने की घोषणा मंच के माध्यम से की गई! तत्पश्चात सामाजिक प्रकरण का भी विधिवत निपटारा पंच परमेश्वर के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगदीश धीवर उपाध्यक्ष धीवर समाज महासभा, वेद प्रकाश धीवर जी महासचिव धीवर समाज महासभा, अनिल धीवर जी रेंज अध्यक्ष कोसमंदा, भुवनेश्वर धीवर रेंज अध्यक्ष जैजैपुर, राधेलाल धीवर जी केंद्र अध्यक्ष तिलकेजा, बलिराम लहिमोर पूर्व संरक्षक धीवर समाज महासभा, अशोक जलतारे , श्याम लाल धीवर , संतोष धीवर , बुधराम धीवर , जोगी लाल धीवर , मुरारी लाल धीवर , रामप्रसाद धीवर , नरोत्तम धीवर , राजेश धीवर , मनीष भीष्म , अखिलेश भीष्म , विजय धीवर के साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्राम तिलकेजा, उरगा, रापाखर्रा, कटबितला एवं कोरबा शहरी छेत्र के स्वजातीय बंधु एवं महिलाएं शामिल हुए ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















