कोरबा। नाट्य नर्तन कथक रॉकर्स अकादमी दुर्ग द्वारा अखिल भारतीय नृत्य, संगीत एवं ललित कला प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग में किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के विद्यार्थियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में कोरबा जिले के छात्रों ने भी हिस्सा लिया जिसमें जैन पब्लिक स्कूल कोरबा के छात्र रेयांश जायसवाल ने एकल तबला वादन में द्वितीय पुरस्कार और दक्षिता चन्द्रा ने एकल शास्त्रीय गायन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करके अपने गुरु जनों एवं परिवार को गौरवान्वित किया।
जैन पब्लिक स्कूल के प्राचार्या महोदया श्रीमती स्मिथा वी नायर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए सराहना की।
इस प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल कोरबा की संगीत शिक्षिका नीलिमा जायसवाल को संगीत के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ गुरु के सम्मान से नवाजा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















