सरस्वती शिक्षा संस्थान का पूर्व छात्र संपर्क अभियान 15 जनवरी तक
कोरबा। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 1 से 15 जनवरी तक प्रदेशव्यापी पूर्व छात्र संपर्क अभियान की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएसईबी कोरबा पूर्व में 31 दिसंबर 2024 को पूर्व छात्र संपर्क अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में स्कूल के प्राचार्य राजकुमार देवांगन ने सरस्वती शिक्षा संस्थान के उद्देश्यों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। कार्यशाला में वर्ष 1988-89 से लेकर वर्ष 2023-24 तक सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
पूर्व छात्र समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी पूर्व छात्र अन्य पूर्व छात्रों से परस्पर मिलकर स्थायी और सतत संवाद का एक तंत्र डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्थापित करेंगे।
इस कार्य में विद्यालय के आचार्यगण इसमें सहयोग प्रदान करेंगे। प्राचार्य राजकुमार देवांगन एवं चंद्रकिशोर श्रीवास्तव के उद्बोधन के पश्चात प्रथम सत्र का समापन हुआ। द्वितीय सत्र में हितानंद अग्रवाल एवं सुश्री ऋतु चौरसिया द्वारा पूर्व में समिति द्वारा किए गए कुछ कार्यों का विवरण देते हुए समिति के माध्यम से विद्यालय के साथ जुडऩे आह्वान किया।
इसके पश्चात पूर्व छात्र परिषद् की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक सदस्य राजकुमार देवांगन, कमलेश देवांगन, सतीश सिंह , हरनारायण सिंह, अजय विश्वकर्मा, अनिल तारेकर, अजय जायसवाल, पद्माकर शिंदे, हितानंद अग्रवाल, जयनारायण देवांगन, नितिन गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, सुश्री ऋतु चौरसिया, अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता, चन्दन सिंह, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, सचिव संवित साहू, सहसचिव अमरेश प्रधान, अखिलेश जायसवाल, श्रीमती चमेली देवांगन, कोषाध्यक्ष अमोल कुमार, सह कोषाध्यक्ष सौरभ स्वर्णकार, संपर्क एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख उमेश मकवाना, अक्षय दुबे , सुश्री सुषमा उपाध्याय शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में श्रवण देवांगन, उमाकांत कैवर्त, बलराम साहू, अभिषेक सिंह, चेतन मिश्रा, श्रीमति स्वाति राठौर शामिल हैं।
कार्यशाला में स्कूल के आचार्यगण सहित पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















