एसईसीएल व कलिंगा कंपनी के अधिकारियों पर लगा आरोप
कोरबा-हरदीबाजार। आदिवासी देवस्थल के प्रतीक झण्डे को फेंकवाने व खम्भे को जबरदस्ती तोड़वाने के संबंध में ग्रामीणों द्वारा एसईसीएल दीपका जीएम मिश्रा , मनोज कुमार जीएम खनन एसईसीएल, विकास दुबे कंलिगा कम्पनी एवं इनके अन्य बॉउंसर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने के संबंध में हरदीबाजार थाना में शिकायत की गई है।
शिकायत पत्र में बताया गया कि ग्राम अमगांव, दर्राखांचा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छग के मोहल्ला के बीच में आदिवासी देवस्थल के प्रतीक चार लाल झण्डा व देवस्थल का पूजा पाठ करते ग्रामीण चले आ रहे हैं किन्तु 27 दिसंबर 2024 दोपहर 12 बजे लगभग मिश्रा साहब, मनोज कुमार एसईसीएल अधिकारी व विकास दुबे,कलिंगा कम्पनी मिलकर इनके इशारे पर अन्य बॉउंसर द्वारा मिलकर पीडि़तों के घर के सामने आदिवासी देवस्थल के प्रतीक चार लाल झण्डा व पूजा पाठ कर स्थापित खम्भे को इन सभी ने मिलकर तोड़वाया मोहल्लावासियों को सामूहिक रूप से सर्वजनिक स्थल में आदिवासियों को जातिगत गाली-गलौच किया, साथ ही हम सभी को बेघर करने की धमकी, खदान में फेकवाने की धमकी दिये सभी पीडि़त ग्रामवासी भयभीत व डरे हुये हैं।
भविष्य में किसी प्रकार की कोई अप्रिय दुर्घटना होती है तो इन सभी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किया जावे। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थल में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के समुदाय को ठेस पहुंचाने का लगाया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
