कोरबा। कोरबा वन मंडल के गिद्धकुंवारी बीट में दंतैल की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने वन और विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।
विधायक श्री राठिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज अन्तर्गत गीद्धकुंवारी क्षेत्र के रहवासियों से उन्हें पता चला कि 27 दिसंबर को हाथी की मौत हुई है। यह घटना वन और विद्युत विभाग के कारण घटित हुई है।
मामले में जांच उपरांत दोषियों पर कार्रवाई से निश्चित ही इस तरह की घटना पर अंकुश लगाया जा सकता है। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















