भिलाईबाजार से पंतोरा तक सिटी बस की मांग

कोरबा। कोरबा से पंतोरा व्हाया गेवरा बस्ती, भिलाईबाजार, केशला, गंगदेई, अखरापाली, कटसीरा तक 3 प्रधानमंत्री ई सिटी बस सेवा प्रारंभ करने के संबंध में समाजसेवी प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर व कटघोरा विधायक को ज्ञापन सौंपा है।

उपरोक्त मार्ग पर प्रधानमंत्री ई सिटी बस हेतु पूर्व में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा अनुसंशा कर जिला कलेक्टर को जनदर्शन में आवेदन किया गया था।

पूर्व में इस मार्ग पर बस सुविधा थी लेकिन कोविड के बाद बन्द हो गई है, जिससे जनता परेशान है। इस मार्ग पर 15 से 20 ग्राम पंचायत के लोगों का आना-जाना कोरबा शहर तक होती है।

आग्रह किया गया है कि कोरबा से भिलाईबाजार होते हुए पंतोरा मार्ग तक जनता की सुविधा हेतु 3 प्रधानमंत्री ई सिटी बस तीन-तीन फेरा प्रदान किया जाए।