कोरबा। शैक्षणिक भ्रमण के लिए बांकी मोंगरा के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गजरा एवं सनसाइन स्कूल बांकी मोंगरा के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक इसरो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र के लिए रवाना हुए।
इसमें 40 छात्र-छात्राएं सहित 56 सदस्य शामिल हैं। छह दिवसीय कार्यक्रम के तहत बच्चे परमाणु, परमाणु रॉकेट लॉन्चिंग, एवं विज्ञान से सबंधित विषयों पर अपनी जानकारी समझ पाएंगे। प्राचार्य सुरेश यादव ने बताया कि विज्ञान की जानकारी असीमित है।
भारत के वैज्ञानिकों ने इसरो में किस तरीके से कार्य किया जाता है। परमाणु रॉकेट लॉन्च एवं विज्ञान के संबंधित सवालों के जानने समझने की जिज्ञासा से बच्चों को यह शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677