कोरबा। जिले में दुपहिया चलाने के दौरान चालकों के लिए हेलमेट को जरूरी किया गया है। नियम पालन नहीं करने पर पुलिस लोगों का चालान करती है यह तो आपने सुना होगा।
इधर कोरबा अंचल में सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव को बिना हेलमेट के एक्टिवा चलाने पर अपनी ही चौकी में 500 की पेनाल्टी मोटर व्हीकल एक्ट में जमा करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव किसी काम से एक्टिवा पर जा रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। इसी दौरान वहां से गुजरते हुए पुलिस अधीक्षक की नजर पड़ गई।
अधिकारी ने इस बारे में अपने मातहत को बताया और चालान कटवाने को कहा। ऐसी स्थिति में प्रभारी जितेंद्र यादव के पास कोई विकल्प नहीं था, आखिरकार उन्होंने अपनी ही चौकी में ?500 जमा कर चालान कटवाया।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की बिना हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन ना चलाएं। अपने साथ-साथ दूसरों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















