कोरबा। कलेक्टर अजीत वंसत ने शुक्रवार को कोरबा विकासखण्ड के भैंसमा एवं करतला विकासखण्ड के तुमान में 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वयवंदन कार्ड बनाने हेतु लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने भैंसमा में लगे शिविर का अवलोकन करते हुए लक्षित लोग एवं अब तक बने कुल कार्ड की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उन्हें कार्ड से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केंद्र तुमान एवं गाँव मे लगे शिविर का भी जायजा लिया।
कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सभी हितग्राहियों को आयुष्मान वयवंदन कार्ड से मिलने वाले लाभ के सम्बंध में पूरी जानकारी प्रदान करने के भी निर्देश दिए।
जिससे उन्हें ये जानकारी रहे कि राज्य के सभी शासकीय एवं इम्पैनल निजी अस्पतालों में कार्ड के माध्यम से उपचार के दौरान 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज महिलांगे सहित सम्बंधित विकासखण्ड के जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















