कोरबा-दीपका। दीपका पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने चोरी का 5 टन कोयला जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम में दीपका खदान से पिछले दो दिनों से कोयला चोरी करने वाले गिरोह पर कठोर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी सुरक्षा अधिकारी दीपका परियोजना द्वारा थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि पिछले दो दिनों से दीपका खदान से कोयला बाहर भेजने के लिए चोरी किया जा रहा है और उसे रैकी, दर्रा खाँचा, चैनपुर के आसपास डंप किया जा रहा है।
उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर दीपका पुलिस द्वारा उपरोक्त पांचों आरोपियों नरेश यादव पिता मुकदा यादव 49 साल निवासी रेकी, किशोर यादव पिता लखन यादव 46 वर्ष निवासी सरायसिंगार, अनिल कुमार राठौर पिता राम नारायण राठौर 36 वर्ष निवासी _रलिया बस्ती, शत्रुहन लाल यादव पिता स सहोरिक लाल यादव 47 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला व हरनारायण यादव पिता भगत राम यादव 43 वर्ष रेकी को पकड़ा गया और बाहर भेजने के लिए अलग-अलग स्थानों में डंप करके रखे पांच टन कोयला को बरामद कर जप्त किया गया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
