कोरबा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शिक्षक नगर हरदीबाजार निवासी प्रमोद यादव अपने मोटर सायकल हीरा स्प्लेंडर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने के लिए परिवहन कर ले जा रहा है।
सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर ग्राम सरईसिंगार बलौदा रोड खनिज बैरियर के पास घेराबंदी किया गया। हरदीबाजार, सरईसिंगार की ओर से आ रही मोटर सायकल हीरो स्पीलेण्डर काला रंग बिना नंबर वाहन को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रमोद यादव पिता स्व. अजब सिंह यादव उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम शिक्षक नगर हरदीबाजार निवासी बताया। मोटर सायकल के डिक्की में रखा 10 लीटर देशी महुआ शराब एवं 8 नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब, 11 लीटर 440 एमएल महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी पर अपराध क्रमांक 324/2024 धारा 34(2),49(ए) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
वहीं ग्राम ग्राम सईसिंगार बलौदा रोड स्थित महेश ढाबा संचालक मुकेश सिंह यादव द्वारा अपने ढाबा में अवैध कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब रखकर लोगों को बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी मुकेश सिंह यादव के द्वारा के अपने ढाबा के पीछे दिवाल किनारे सिंटेक्स के पास छुपाकर रखा एक सफेद रंग का प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब एवं 11 नग 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम 440 रूपये, जुमला शराब 11 लीटर 980 एमएल को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 325/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
