युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, खाया चूहे मारने की दवा

कोरबा । एक युवक ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।

आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक का नाम कृष्ण कुमार पटेल उम्र (27 वर्ष) है जो कि कुदूरमाल गांव का निवासी है। बताया गया कि कृष्ण को उसके गांव के एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कृष्ण ने जब ऐसा किया तब उसके साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर दी।

जिससे आहत होकर कृष्ण ने चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे आनन फानन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।