योग है जीवन शैली का अभिन्न अंग : राजकिशोर
कोरबा। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा अशोक वाटिका में वल्र्ड मैडिटेशन डे मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद, कोरबा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी परमेन्द्र पाण्डेय, आयुष विभाग से डॉ. पवन मिश्रा एवं डॉ.राजकुमार, डॉ.केसी देवनाथ, योगेश जैन अध्यक्ष जिला कॉमर्स एसोसिएशन, बीके रुक्मणी, बीके बिंदु एवं बीके विद्या उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि बीके बहनों द्वारा कही गईं बातों को हमें अपने अन्दर धारण कर प्रतिदिन 20 मिनट मेडिटेशन जरुर करना चाहिए। इस अवसर पर बीके बिंदु ने कहा कि मेडिटेशन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है बिना ध्यान के जीवन उत्तम नहीं बन सकता।
परमेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हम अपने समय को अच्छे रीति उपयोग न कर पाने के कारण अपने आप के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं और खुद पर ध्यान नहीं दे पा रहे। साथ ही हम परमात्मा से भी दूर होते जा रहे है।
योगेश जैन ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था में लोग शांति के तलाश में आते है। डॉ. देबनाथ ने कहा कि आजकल के युवाओं को मेडिटेशन का मतलब ही नहीं पता उन्हें इसकी जानकारी होने की आवश्यकता है क्योंकि आज कल के दिनचर्या में युवाओं को मेडिटेशन जरुरी है।
अंत में बीके विद्या ने सभी को मेडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति करायी तत्पश्चात सभी को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रतिज्ञा दिलाई गयी।
इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों के संस्था से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। साथ ही बीके विद्या द्वारा ईगल विजन स्कूल के स्टूडेंट्स को भी मेडिटेशन कराया गया एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट करना भी सिखाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















