कोरबा। जिले के कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला विकासखंड क्षेत्र के आसपास हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ग्राम रामपुर स्थित नवापारा धान खरीदी केन्द्र में लगभग 22 हाथियों का दल घुस गया।
रात करीब 11 बजे केन्द्र में हाथियों को आते देख कर्मचारी दहशत में आ गए। कर्मचारी व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को मौके से खदेड़ा।
बता दें कि करतला ब्लाक के हाथी प्रभावित नवापारा गांव स्थित 90 हजार क्विंटल धान की क्षमता वाला जिले का सबसे बड़ा उपार्जन केंद्र का है। इस केंद्र से लगे गांव के जंगल के आसपास 12 हाथियों ने डेरा जमा लिया है। शाम ढलते ही हाथियों का दल मंडी में घुसने की कोशिश करता है। उनसे निपटना बड़ी चुनौती बन जाती है।
फड़ के कर्मचारी ट्रैक्टर के जरिए और तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाकर हाथी को खदेड़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से यहां हाथियों से दहशत जारी है। फेंसिंग तोडक़र हाथी इस केंद्र में घुसने का प्रयास करते हैं। किसानों और कर्मचारियों की जान खतरे में रहती है।
नवापारा, रामपुर समेत तीन केंद्र के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर रातनभर हाथियों से धान की सुरक्षा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक हाथी चचिया के धान मंडी में घुस गया था। उसके बाद 15 हाथियों का दल नवापारा मंडी के इर्द गिर्द मंडरा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















