कोयला खदान में समा गए दो ग्राम पंचायत
कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अब ग्राम पंचायत की संख्या 412 से घटकर 410 हो गई है। पाली ब्लॉक का अमगांव और कटघोरा ब्लॉक का मलगांव पंचायत विलोपित हो गया है। दोनों ही पंचायत कोयला खदान में समा गए हैं। यहां के लोगों ने बसाहट नहीं लिया है।
इस वजह से आगे दोनों गांव का अस्तित्व अभी नहीं रहेगा। जिले में मतदाताओं की संख्या 5 लाख 92 हजार 964 है। एसईसीएल दीपका के कोयला खदान के विस्तार के लिए इन दोनों गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इसकी वजह से ही इस बार दोनों ही पंचायतों को विलोपित कर दिया गया है। दोनों गांव की आबादी करीब 2200 थी। इन गांवों के लोगों ने बसाहट लेने के बजाय अपने स्तर पर दूसरे गांव में जमीन लेकर मकान बना रहे हैं। लेकिन ग्राम पंचायत मलगांव में करीब 50 मकान अभी खाली नहीं हुए हैं।
यहां के लोग कम मुआवजा की बात कहते हुए घर को नहीं छोड़ रहे हैं। यही हाल अमगांव की है। दोनों गांवों की जमीन पर कोयला उत्खनन भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान का कम मुआवजा दिया गया है। इसी वजह से दूसरे स्थान पर जमीन नहीं ले पा रहे हैं। गांव के पास ही खदान पहुंच चुका है। कई लोग दूसरे स्थान में रहने के लिए भी चले गए हैं। लेकिन मकानों को नहीं हटाया है।
पिछले चुनाव में भी बाम्हनपाठ और पोड़ी हुआ था विलोपित एसईसीएल खदान के लिए जमीन अधिग्रहीत करने की वजह से पिछले चुनाव में भी दो पंचायत बाम्हनपाठ और पोड़ी को विलोपित कर दिया गया था। दोनों ही पंचायत कटघोरा ब्लॉक में थे।
इस बार कटघोरा और पाली से एक-एक पंचायत विलोपित हुआ है। 410 ग्राम पंचायतों में 8 हजार महिला मतदाता अधिक, थर्ड जेंडर की संख्या 12410 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाता 5 लाख 92 हजार 964 में से 3 लाख 534 महिला मतदाता हैं।
पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 418 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है। इस तरह 8016 महिला मतदाता अधिक हैं।
पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए ही आरक्षित होता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677